बेजुबान जानवरों के लिए गौरव हॉस्पिटल ने भेंट किए कुलर व पंखे
सुरेंद्र शर्मा
सीकर ( नवयत्न)। भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान जानवरों के लिए गौरव हॉस्पिटल ने बहु उद्देश्यीय पशु चिकित्सालय में कूलर व पंखे भेंट किये ताकि इलाज के लिए आने वाले बेजुबान जानवरों को इस भीषण गर्मी से निजात मिल सके गौरव हॉस्पिटल के डायरेक्टर तपेश त्यागी ने कहा कि भीषण गर्मी में मुक प्राणियों की सेवा पुनीत कार्य है त्यागी ने कहा कि पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने के साथ उन्हें गर्मी से राहत दिलाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए गौरव हॉस्पिटल की ओर से बेजुबान जानवरों के लिए कूलर पंखे भेंट करने पर उद्देश्यीय पशु चिकित्सालय के उपनिदेशक डॉक्टर के के सोनी ने गौरव हॉस्पिटल परिवार का आभार व्यक्त किया इस मौके पर चिकित्सालय के डॉक्टर तेजपाल रणवा प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुल्हरी एलएसआई पंकज मुंड कांग्रेस नेता आनंद सिंह कच्छावा तथा प्रदीप शर्मा सहित पशु चिकित्सालय के अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे