स्व. किसान नेताओं को दी श्रद्धांजलि

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा किसान मजदूर भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व किसानों की बुलंद आवाज और संघर्षशील किसान नेता कॉमरेड हीरालाल कलवाणिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने दोनों नेताओं के किसान हितों के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड मदनलाल जाखड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य बिरजूराम खीचड़, ब्लॉक अध्यक्ष कॉमरेड भादर भामू, सचिव गोपीचंद खीचड़, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के नेता शुभकरण नैण, रामकिशन भामू, मनीष जाखड़, ओमप्रकाश तालनिया, विजयपाल कड़वासरा, जगदीश जाखड़, संजय कुमार, सियाचंद कानसुजिया, प्रभुराम, राजपाल सारण, महावीर दईया, गिद्धाराम घींटाला, हेमाराम खोथ, छगनलाल, रामकिशन नैण एवं लालचंद मूंड सहित अनेक किसान-मजदूर साथी उपस्थित रहे।

You might also like