राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का किया भव्य स्वागत
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का लोसल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को सीकर से कुचामन जाते वक्त बीच में लोसल स्थित हरिपुरा फिलिंग स्टेशन पर रूके थे। जहां पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष बी आर हरिपुरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने मदन राठौड़ का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूर्व सरपंच शिवभगवान बजड़ोलिया, पार्षद जुगल कुमावत, राजेश सैनी, रामेश्वर वर्मा, स्वार्थमल रेगर, जाना सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बाजिया, भोमा राम जाखड़,पूर्व पार्षद रामेश्वर शेषमा, शिवकरण कुमावत, पवन कुमार सैन, सुरेश कुमार ओला, बाबूलाल बाजिया, गोपाल पौषक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें! इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष से कई विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।