धूमधाम से किया भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में श्री सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में चल रही नौ दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन मंगलवार देर शाम को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। मनीष गंवाई, समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना की मुख्य यजमानी में पंडित जितेंद्र शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवा कर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का जयकारों के साथ विसर्जन किया। मूर्ति विर्सजन से पूर्व सनातन धर्म मंदिर से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा न्यू मार्केट, सुभाष मार्केट, जाट धर्मशाला, सैंट्रल मार्केट, एसबीआई बैंक, सब्जी मंडी होते हुए मंदिर पहुंच कर मूर्ति का विर्सजन किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, महामंत्री अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश ढांडेल, विमल शर्मा, श्यामसिंह चौहान, आलोक जैदिया, संजय जिंदड़, रमेश पांडे, राजेश दोचानिया, राजकुमार टेलर, नरेश मीणा, रमेश कुमार, अरविंद श्योराण, किशोर, विकाश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तु जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर में भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।