आसमान में दिखा इंद्रधनुष, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना
निसं
खेतड़ी नगर ( नवयत्न)। लगातार दूसरे दिन हुई बरसात से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार शाम हल्की बारिश के बाद आसमान में मनमोहक नजारा देखने को मिला। एक ओर काले बादल छाए हुए थे, वहीं दूसरी ओर बादलों के बीच से निकल रही सूर्य की रोशनी ने आसमान में रंग-बिरंगा इंद्रधनुष बना दिया। आसमान में बने इस खूबसूरत इंद्रधनुष को देखने के लिए लोग घरों की छतों और सड़कों पर नजर आए। कई लोगों ने इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस की।