शिक्षा विभाग: पदोन्नति के लिए अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी, मांगी आपत्तियां
15 मई के बाद नहीं होगा आपत्तियां पर विचार
चूरू,(पीयूष शर्मा)13 मई। कार्यालय संयुक्त निदेशक चूरू की ओर से चूरू मंडल में वर्ष 2020-21 की तृतीय वेतन श्रंखला से द्वितीय वेतन श्रंखला में पदोन्नति के लिए अध्यापकों व शारीरिक शिक्षकों की विषय वार अस्थाई पात्रता सूची प्रकाशित की है।
सहायक निदेशक ओमप्रकाश फगेडिय़ा ने बताया कि प्रकाशित सूची में वर्णित विवरण के संबंध में आपत्ति होने पर संसोधन के लिए कार्मिक अपने संस्थाप्रधान के जरिए 15 मई 2020 तक आपत्ति संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा/ प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में भिजवा सकते हैं। तय तिथि के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर कोई विचार किया जाना संभव नहीं होगा। विपरीत परिस्थितियों के लिए संबंधित कार्मिक स्वयं जिम्मेदार होंगे।