शहीद करणीराम रामदेव को दी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)13 मई। जिला मुख्यालय के करणीराम रामदेव पार्क विकास समिति के तत्वावधान में बुधवार प्रात: 8:30 बजे शहीद करणीराम रामदेव को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम संयोजक विजय गोपाल मोटसरा ने बताया कि इस अवसर पर सांसद नरेंद्र खीचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, जिला परिषद सदस्य प्यारेलाल ढूकिया, ताराचंद गुप्ता, डॉ रामस्वरूप जाखड़, मनफुल बिजारणिया, हरिराम चंदवा, अमर सिंह नूनिया, बाबूलाल थालौर सहित शहर के गणमान्य लोगों ने लोकडाउन के चलते सरकारी एडवाइजरी का पूर्णत: पालन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रतीक रूप में शहीदों को मास्क पहनाकर झुंझुनूं की जनता के लिए जागृति का एक संदेश भी दिया गया। सांसद नरेंद्र खीचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने शहीद करणीराम रामदेव के बलिदान को अमर बताते हुए कहा कि शेखावाटी के इन सपूतों की बदौलत हमारे यहां जागीरदारों का और उनके शोषण चक्र का अंत हुआ, अत: युगों तक लोग इस बलिदान को याद रखेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सभी लोगों ने मास्क लगाकर एक दूसरे के बीच पर्याप्त दूरी रखते हुए श्रद्धांजलि दी।

You might also like