वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल बचाने का दिया संदेश, वर्षा जल संचयन का दिलाया संकल्प

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पड़िहारा मंडल प्रभारी मदन दाधीच के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय के सामने जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं आमजन को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए कैरी पन्ना का शरबत वितरित किया गया तथा जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के आह्वान पर उपस्थित लोगों को वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक जल संचय करने की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने घरों, खेतों एवं संस्थानों में वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देने तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पड़िहारा मंडल प्रभारी मदन दाधीच ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी ने तालाबों, बावड़ियों, पशुओं के पेयजल कुंडों, खेलों एवं पानी की डिग्गियों की साफ-सफाई और संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता शिव भगवान सोनी, गोपाल लुहार , जानकी प्रसाद टेलर , रामअवतार पांडे , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इमरान शेख , असलम नागौरी , चांद रतन , चांद तेली , इंद्राज शर्मा , राजेश, दीपक , जयचंद भार्गव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जल है तो कल है के संदेश के साथ कार्यकर्ताओं ने आमजन से वर्षा की प्रत्येक बूंद को सहेजने और जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की।

You might also like