चूरू जिला अरबन को आपरेटिव बैंक का 56 वां स्थापना दिवस मनाया 

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न)। चूरू जिला अरबन को आपरेटिव बैंक के 56 वें स्थापना दिवस पर शाखा तारानगर में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सुधाकर सहल ने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि बैंक की स्थापना के शानदार 56 वर्ष पूर्ण हो गये है। सहल ने बताया कि बैंक सदैव समर्पित भाव से कार्य करता रहा है। बैंक द्वारा एक वर्ष से 2 वर्ष की अवधि की सावधि जमाओं पर 7.50% ब्याज दिया जा रहा एवं वरिष्ठ नागरिकों को 0.60% अधिक ब्याज दिया जा रहा है जो कि अन्य वित्तीय संस्थानों की तुलना में अधिक है, उन्होंने सभी सम्माननीय ग्राहकों से उक्त ब्याज दर का लाभ उठानें हेतु आव्हान किया गया। इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह राजवी, श्रवण सिंह राजवी, दीपक शर्मा, अनिल अग्रवाल, संतलाल वर्मा, राजेश जांगीड़, अश्विनी वर्मा, राकेश चाचाण, निर्मल चाचाण, दिलीप भार्गव, प्रदीप सोनी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

You might also like