पार्षद रैगर के जन्मदिन पर गौसेवा

सुभाष वर्मा 

तारानगर (नवयत्न)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्षद त्रिलोक रेगर के जन्मदिन के अवसर पर श्री बालाजी गौसेवा समिति, तारानगर में गोवंश को गुड़ एवं दलिया खिलाया तथा मंदिर परिसर में पौधारोपण कर रैगर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पार्षद रैगर ने भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर में पहुंचकर प्रभु प्यारे को माला पहनाकर स्वागत किया और फल वितरण किया ।

इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश जांगिड़, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमरदीन तेली, विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल, सुरेश मित्तल, वीरबहादुर सिंह, हरी इंदोरिया, जगमोहन राहड़, मनोहर लाल सैनी, रामचंद्र शर्मा, विजय सोनी, मोहम्मद समीर, पवन शर्मा, पवन स्वामी, विजय कुमार शर्मा, अंजनी स्वामी आदि अनेक कार्यकर्ता तथा लोग मौजूद थे।

You might also like