24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा 1900 मरीज ठीक हुए

नई दिल्ली,13 मई। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हजार 997 हो गई है। पिछले 24 घंटों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 41, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 3 और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 13 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीआईएसएफ के अब तक 109 जवान इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। इसी तरह पूरे देश में तैनात सीआरपीएफ के 247 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 242 एक्टिव पॉजिटिव हैं। 4 स्वस्थ हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है। मंगलवार को 3610 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा 1900 मरीज ठीक हुए। इससे पहले 10 मई को 1669 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे थे। राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 74 हजार 281 संक्रमित हैं। 47 हजार 480 का इलाज चल रहा है। 24 हजार 386 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415 मरीजों की मौत हुई है।

You might also like