कोरोना योद्धा चेतीवाल का सम्मान

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)13 मई। संत सुरक्षा मिशन की ओर से कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक गव्यसिद्ध डॉ गणेश चेतीवाल को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चेतीवाल को यह सम्मान चिड़ावा, सूरजगढ़ एवं अन्य क्षेत्रों में मार्च माह में लगभग 15000 लोगों को रोग प्रतिरोधक काढा निशुल्क पिलाने तथा कोरोना जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान देने पर दिया गया। चेतीवाल ने मार्च, अप्रैल, मई माह में भी योग प्राणायाम, स्वास्थ्य जागरूकता, पंचगव्य महात्म्य जागरूकता के लिए 50 हजार से अधिक लोगों को निशुल्क सेवा दी है।

You might also like