ई-मित्र कियोस्क पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

ग्रामीणों ने विकास अधिकारी से की शिकायत

सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)13 मई। बलौदा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में संचालित ई-मित्र कियोस्क मिंटु कुमार पर ग्रामीणों ने लगाया सेवा कार्यों के लिए अवैध वसूली का आरोप।

बलौदा निवासी नरेश कुमार शर्मा ने बताया मिंटु कुमार अटल सेवा केन्द्र में संचालित ई-मित्र चलाता है इसके साथ ही बाहर भी अपनी दुकान में निजी ई-मित्र संचालित करता है। उपभोक्ता ने बताया कि मिंटु कुमार पिछले कई दिनों से भोले भाले ग्रामीणों से सेवा कार्यो के नाम पर मनमाने पैसे वसूलता है। मिंटु कुमार 2014-15 से ई-मित्र संचालित कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जॉब कार्ड बनावाने के 1500 रूपए, वृद्धावस्था पेंशन के 500 रूपये, बेरोजगारी भत्ता फार्म के 500 रूपए, जनआधार बनाने के 100 रूपए, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के 100 रूपए, राशन कार्ड मूलनिवास बनावाने के 400 रूपए, खाद्य सुरक्षा में नाम जोडऩे के 500 रूपए वसूल रहा है।

ग्रामीणों ने 10 मई को नायब तहसीलदार सतीश रॉव को मामले की सूचना दी तो उन्होने मौके पर पहुंचकर ई-मित्र कियोस्क निर्धारित चार्ज लेने व अटल सेवा केन्द्र में ई-मित्र संचालित करने के निर्देश दिए थे उसके बाद भी मिंटु कुमार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

हारकर ग्रामीणों ने बुधवार को विकास अधिकारी को लिखित में शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर पीडि़त सुरेश सोनी, दयाल सिंह, अभिमन्यू सिंह, संजय सिंह, विक्रम सिंह, संजय कुमार, सतवीर, सांवरमल मौजूद रहे।

You might also like