डाॅ चतुर्वेदी को मिलेगा विद्वत् सम्मान
बृजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नौ निवासी पूर्व संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी एवं संस्कृत भारती झुंझुनू के जिला अध्यक्ष डॉ. कैलाश चतुर्वेदी को रविवार को विद्वत् सम्मान दिया जाएगा। वैदिक प्रकोष्ठ राजस्थान के अध्यक्ष पंडित अरुण कुमार शर्मा वेदाचार्य ने बताया कि विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित विद्वत् वन्दन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून सुबह 10.30 बजे चौमूं में आयोजित किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय समारोह में चिड़ावा के पाणिनीय व्याकरण, संस्कृत साहित्य व ज्योतिष शास्त्र के मूर्धन्य विद्वान् डॉ. कैलाश चतुर्वेदी को संस्कृत व्याकरण, सनातन संस्कृति तथा संस्कृत भाषा के उन्नयन व प्रचार – प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।