श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश
उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मलसीसर,(रमेश शर्मा)13 मई। कस्बे की श्मशान भूमि पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर की पट्टी लगाकर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। जिसको कस्बेवासियो ने वहां पहुंचकर हटा दिया। इस सम्बन्ध में उपखंड अधिकारी मलसीसर को ज्ञापन सौंपकर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञात रहे इससे पूर्व भी श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा किया जा चुका है जिसका कोर्ट में वाद चल रहा है। ज्ञापन देते समय अरुण कौशिक, सुधीर चौमाल, रुपेश, सुरोलिया, सिद्धार्थ बावलिया, भारत, उमेश, रमेश कुमार, संदीप प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।