विश्व रक्तदाता दिवस पर 181 यूनिट रक्तदान

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में उपजिला अस्पताल तारानगर में स्वर्गीय डॉ सुनील जांदू की मानवसेवा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नेक सोच फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 181 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
इस अवसर पर जरूरतमंद मरीजों को पूरे भारत में एक क्लिक पर रक्तदाताओं की सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नेक सोच फाउंडेशन की वेबसाइट www.neksoch.com का शुभारंभ किया गया। वेबसाइट का लोकार्पण आनंदगिरि महाराज, तहसीलदार भादरा धर्मेंद्र जांदू, एएसआई सुमेर मीणा, डॉ. विजयपाल कड़वासरा, नरेंद्र सांगवान गगोर एवं मानसिंह साहू ने संयुक्त रूप से किया।
रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य चूरू की भरतीया ब्लड बैंक एवं संजीवनी ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में युवा रक्तदाता दूर-दूर से पहुंचकर रक्तदान में सहभागी बने।
फाउंडेशन के संस्थापक हनुमान सामोता ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में वेबसाइट पर पंजीकरण करें ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और देशभर में सेवा का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे।
इस अवसर पर राजाराम गोदारा, हरिराम सैनी, एनआरआई सतीश बुंदेला, बेगराज सैनी, कृष्ण मुंड, सुभाष कसवां,बजरंग शर्मा, श्रवण गड़ाना, दीपाराम कोच, सुनील शर्मा, चिंतित शर्मा, कुंदन सैनी, बलवान सिंह, सौरभ सैनी, गुरदीप बुंदेला, कृष्ण कसवां, शंकर सैनी, संदीप नेहरा, विकास सीलू, सोनू बेनीवाल सहित नेक सोच फाउंडेशन के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like