विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू व तालुका विधिक सेवा समिति, तारानगर के तत्वावधान में तारानगर डिफेंस कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी श्वेता भाकर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं बाल यौन शोषण के बारे में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनी अधिकारों एवं संरक्षण के बारे में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि या परेशानी होने पर बिना डर के अपने अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संचालक संजय चाहर के सहयोग से किया गया।