बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने एवं रोजगार के नये अवसर पैदा करने में जुटी राज्य सरकर

जयपुर,14 मई । कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण प्रदेश भर की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने एवं रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिए राजस्थान सरकार जापान, दक्षिण कोरिया,अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया की कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने में जुटी है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से बाकयदा कंपनियों को प्रस्ताव भेजा गया है। इन चारों देशों के भारत में राजदूतों को राज्य सरकार ने पत्र लिखकर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। राज्य के उधोग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि करीब 1000 कंपनियां चीन छोड़कर भारत में निवेश करने पर विचार कर रही है। इनमें से 300 कंपनियां भारत में फैक्ट्री लगाने को लेकर गंभीरता से सोच रही है। राजस्थान सरकार चाहती है कि इनमें से अधिक से अधिक कंपनियां राज्य में निवेश करे। विदेशी कंपनियों के दिलचस्पी लेने पर राज्य सरकार दिल्ली के निकट के जिलों अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं व जयपुर में नये औधोगिक क्षेत्र भी विकसित कर सकती है। उधोग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.सुबोध अग्रवाल ने अमरीका, दक्षिण कोरिया, जापान एवं आस्ट्रेलिया के राजदूतों को पत्र लिखकर यह भरोसा दिया है कि राज्य सरकार उन्हे हर तरह से मदद करेगी।

You might also like