शेयर बाज़ार में सोमवार को आ सकती है तूफानी तेज़ी, निफ्टी के सामने 26000 का लेवल बड़ा चैलेंज
दैनिक नवयत्न (एजेंसी)। निफ्टी ने पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में 25600 के लेवल पर कंसोलिडेट किया है और इस लेवल को एक बेस बनाया है। पिछले दिनों निफ्टी के लिए 25700, 5800 के लेवल रजिस्टेंस साबित हुए थे। लेकिन ये लेवल सोमवार की संभावित गैपअप ओपनिंग में ब्रीच हो सकते हैं। ये लेवल निफ्टी के लिए सपोर्ट लेवल की तरह काम कर सकते हैं।
शेयर मार्केट में 03 फरवरी के ट्रेडिंग सेशन में तूफानी तेज़ी रही थी और निफ्टी का उस दिन का हाई लेवल 26340 रहा था। हालांकि बाज़ार इस ऊंचाई पर टिक न सका और निफ्टी की क्लोज़िंग 25727 पर हुई थी। अमेरिका-भारत की ट्रेड डील के बाद आई इस तेज़ी के बाद माना गया कि बाज़ार यहां से आगे जाएगा, लेकिन इसके बाद निफ्टी में 25600 के लेवल पर कंसोलिडेशन होता रहा और शुक्रवार को निफ्टी ने 51 अंकों की तेज़ी के बाद 25694 के लेवल पर क्लोज़िंग दी। लेकिन शुक्रवार की शाम ग्लोबल मार्केट में हालात सकारात्मक हुए हैं, जिसके प्रभाव में सोमवार को भारतीय बाज़ार में तूफानी तेज़ी देखी जा सकती है।
सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को बड़ी गैपअप ओपनिंग की संभावना
अमेरिकी बाज़ारों में शुक्रवार को ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अन्य फैक्टर्स के कारण तूफानी तेज़ी रही। बेंचमार्क इंडेक्स Dow Jones Industrial Average में 2.50% की तेज़ी रही और Nasdaq Composite में 2.20% की तेज़ी दर्ज की गई। आईटी स्टॉक में रिबाउंड देखा गया। इस तेज़ी का असर भारतीय बाज़ारों में सोमवार को देखा जा सकता है और एक बड़ी गैपअप ओपनिंग देखने को मिल सकती है। आईटी सेक्टर के स्टॉक सबसे अधिक फोकस में रहेंगे, क्योंकि अमेरिका में आईटी स्टॉक में रिकवरी देखी गई है। गिफ्ट निफ्टी में 200 अंकों की तेज़ी देखी गई और वह 25,905 के हाई तक पहुंचा। यह संकेत सोमवार की गैपअप ओपनिंग की संभावना को मज़बूती दे रहा है।
निफ्टी के महत्वपूर्ण लेवल
निफ्टी के लिए 26000 का लेवल रजिस्टेंस साबित हो सकता है। निफ्टी की गैपअप ओपनिंग के बाद अगर निफ्टी 50 इंडेक्स 26000 तक आता है तो यहां से प्रॉफिट बुकिंग देखी जा सकती है। लेकिन पहला सवाल यह है कि निफ्टी में सोमवार की संभावित गैपअप ओपनिंग कौन से लेवल पर होती है।
निफ्टी ने पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में 25600 के लेवल पर कंसोलिडेट किया है और इस लेवल को एक बेस बनाया है। पिछले दिनों निफ्टी के लिए 25700, 5800 के लेवल रजिस्टेंस साबित हुए थे। लेकिन ये लेवल सोमवार की संभावित गैपअप ओपनिंग में ब्रीच हो सकते हैं। ये लेवल निफ्टी के लिए सपोर्ट लेवल की तरह काम कर सकते हैं।
निफ्टी में सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में देखने वाली बात यह रहेगी कि निफ्टी 25900-26000 की रेंज में कैसा बिहेव करता है? अगर इस लेवल में वोलिटिलिटी बढ़ती है तो स्पाइक देखने को मिल सकते हैं। अगर इस रेंज में कंसोलिडेशन हुआ तो निफ्टी 26000 के लेवल के पार जाने की तैयारी कर सकता है।