पुण्यतिथि पर गोशाला में पौधरोपण कर दिया सेवा का संदेश

निसं 

बुगाला (नवयत्न)। खेमचंद बुगालिया की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र शीशराम बुगालिया ने पं. गणेश नारायण सुरभि गोशाला बुगाला में गोमाता के लिए दलीये की गौ स्वामणी भेंट कर गौसेवा का पुण्य कार्य किया। इस अवसर पर गोशाला परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

कैप्टन महेश बुगालिया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा दोनों ही समाज के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने गोशाला में चंदन का पौधा भी लगाया तथा 21 अन्य छायादार पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। उधर नारायण राम मीणा की 23 वीं पुण्यतिथि पर 4 वट वृक्ष लगाए।गौ सेवा समिति के सदस्यों ने इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौभक्तों के सहयोग से गोशाला में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। समिति ने स्वर्गीय आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार द्वारा गौसेवा भावना की सराहना की।इस दौरान शिवनारायण बुगालिया, महावीर प्रसाद, सुमेर सैनी, महावीर स्वामी, महेन्द्र केडिया, मोनू शेखावत, हनुमान बुगालिया, राकेश, सत्यवीर, दिनेश, विवेक मीणा, राकेश, प्रियांशु, चिराग सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

You might also like