बावलिया बाबा का वार्षिक उत्सव कल, जागरण आज
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। जन जन की आस्था बावलिया बाबा के वार्षिकोत्सव की पूर्व संध्या बुधवार को विशाल जागरण का आयोजन होगा। पुजारी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन होगा जिसमें फतेहपुर के सारनाथ आश्रम के संत रोशन नाथ महाराज के मुखारबिन्द से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। गुरुवार को प्रातः प्रभात फेरी, बाबा की ज्योत, महा आरती,विशाल भंडारा एवं मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर भक्तगण एवं कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने मे लगे हुए है।