कॉपर के एनसीसी कैडेट्स आशीष व चार्वी ने भरी उड़ान

 

निसं

खेतड़ी नगर (नवयत्न)। कॉपर की राउमावि के एनसीसी एयर विंग के जूनियर वर्ग के दो कैडेट्स आशीष और चार्वी ने जयपुर में आयोजित सीएटीसी फर्स्ट–2026 शिविर के दौरान एयरक्रॉफ्ट उड़ान गतिविधि में भाग लेकर क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद दौचानिया ने बताया कि जयपुर के सीतापुरा स्थित पूर्णिमा कॉलेज में 9 जून से आयोजित 10 दिवसीय शिविर में दोनों कैडेट्स ने सफलतापूर्वक एयरक्रॉफ्ट उड़ान का अनुभव प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यालय के साथ पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि जिले में यह एकमात्र राजकीय विद्यालय है जहां एनसीसी की एयर विंग संचालित की जा रही है। एनसीसी अधिकारी मदन लाल के नेतृत्व में विद्यालय के 25 कैडेट्स शिविर में भाग ले रहे हैं। इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा, सीबीईओ अनुकंपा अलडावतिया सहित विद्यालय स्टाफ ने दोनों कैडेट्स एवं एनसीसी अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You might also like