अंचल में झमाझम बारिश मौसम खुशनुमा बना

नन्दलाल गौड़
लोसल (नवयत्न)। अंचल में मंगलवार को मौसम बदलने के बाद झमाझम बारिश हुई। दो दिन के भीतर प्री मानसून की यह दूसरी अच्छी खासी बारिश होने के बाद मौसम खुशनुमा बन गया। आज की बारिश स्पीड से होने पर कुछ ही समय बाद बारिश का पानी शहर की सड़कों पर बहने लग गया।बस स्टैंड जैसे व्यस्त मार्ग पर तो बारिश का पानी सड़क से दो दो फिट ऊपर बहने लगा।

दोपहर बाद यहां पर मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। उसके बाद आघा घंटे तक जोरदार बारिश का पानी आसमान से गिरा। बस स्टैंड मार्ग पर दो दो फिट पानी सड़क से उपर बहने से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल यात्रियों को तो पानी से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि पानी निकासी के लिए भूमिगत नाले है लेकिन यहां पर पानी भरने की समस्या रहती आई है। लोगों का कहना है कि पानी निकासी नालो की शहर में सफाई हो जाती है तो मानसून दस्तक देने पर काफी राहत मिल सकती है।

You might also like