अन्नपूर्णा रसोई से 06 खाद्य पदार्थो के नमूने लिये
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम से चलाये जा रहे विशेष अभियान तहत आज मंगलवार को रतनगढ़ शहर व कस्बा राजलदेसर में अन्नपूर्णा रसोई की जांच कर खाद्य पदार्थो के 06 नमूने लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थ नमुनीकरण व निरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अन्नपूर्णा रसोई पर खाद्य पदार्थ के नमूने लेना तथा खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। सीएमएचओ डाॅ मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को खाद्य निरीक्षक रतन सिंह गोदारा ने राजलदेसर मे बाइपास के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोई से सोयाबीन तेल व आटा का एक-एक नमूना लिया। इसी तरह राजलदेसर में स्टेशन रोड़ के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोई से हल्दी व धनिया पाउडर का एक-एक नमूना लिया। स्थानीय रामचन्द्र पार्क के पास संचालित अन्नपूर्णा से चावल व आटे का एक-एक नमूना लिया । अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिये पाबंद किया। सभी नमूनों को जांच के लिये जयपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। जहां नमूनों के अमानक व सब स्टेण्डर्ड पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में विशेष अभियान जारी रहेगा।