सेना में चयनित प्रिंस डिफेंस एकेडमी के 204 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। पालवास, सीकर स्थित प्रिंस डिफेंस एकेडमी के एयरफोर्स, नेवी एवं इंडियन आर्मी में चयनित 204 विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चयनित विद्यार्थियों में इंडियन एयरफोर्स में चयनित 149, इंडियन नेवी में चयनित 24 एवं इंडियन आर्मी में चयनित 31 विद्यार्थी शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, ब्रिगेडियर एचएस पिलखवाल, कर्नल कपिल देव कौशल, प्रबंध निदेशक कैप्टन रामकरण चौधरी, एकेडमिक हेड प्रदीप जांगड़ा, राघवेंद्र सिंह राजावत, छात्रावास अधीक्षक राधेश्याम यादव एवं प्रिंस डिफेंस एकेडमी के समस्त स्टाफ मेंबर्स सहित हजारों विद्यार्थी व अभिभावक शामिल हुए।

चयनित विद्यार्थियों को माल्यार्पण, साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह, दीवार घड़ी, अम्ब्रेला, लैपटाॅप बैग व डायरी देकर अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रिंस डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

You might also like