अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में गुरुवार को रोवर, रेंजर, राष्ट्रीय सेवा योजना व राष्ट्रीय कैडेट कौर इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में निबन्ध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम समिति प्रभारी प्रो. राजेन्द्र प्रसाद कस्वां ने बताया कि आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में सानिया प्रथम व निकिता शर्मा द्वितीय रही। इस क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में वन्दना प्रथम व सानिया द्वितीय रही। आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. अंकिता चौधरी, प्रो. अन्नु महला, डॉ. राज कुमार व डॉ. नेहा ने निभाई। कार्यक्रम में प्रो. गोगराज निठारवाल व महाविद्यालय विद्यार्थी उपस्थित रहे।