ग्राम विकास अधिकारियों ने स्वच्छता संबंधी समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार तारानगर पंचायत समिति  के ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यों के संचालन में आ रही विभिन्न व्यावहारिक, तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पंचायत समिति के विकास अधिकारी छगनलाल छिम्पा को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यों के प्रभावी संचालन में वित्तीय संसाधनों की कमी, निविदा प्रक्रिया से संबंधित समस्याएं, बी.एस.आर. दरों की विसंगतियां तथा विभिन्न वित्त आयोगों की लंबित अनुदान राशि जैसी समस्याओं के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु राज्य सरकार एवं विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर संघ ने आंदोलन के चेतावनी दी
इस अवसर पर जिला महामंत्री दशरथ यादव, उपशाखा अध्यक्ष रवि अग्रवाल, मंत्री राजमल कासनिया, नरेंद्र यादव, टीकूराम मीणा, कृष्ण कासनिया, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल ज्याणी, रामपत कस्वा, बलवीर गुरड़ा, कुलदीप, रामगोपाल शर्मा, धर्मेंद्र, मानेंद्र,राजकुमार, श्यामसुंदर, मोनिका, सालू, रेखा सिहाग,किरण शर्मा,
महेश स्वामी,सहित सभी ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।
You might also like