कल 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
महेंद्र खडोलीय
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय श्रीमाधोपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 20 जून शनिवार को 6 घंटे बिजली कटौती रहेगी । बताया गया है कि 33 केवी लाइन पर शिफ्टिंग कार्य के चलते इस दिन सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । बताया गया है कि सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक श्रीमाधोपुर शहर, भारनी, कल्याणपुरा, जोरावरनगर, हांसपुर, कोटड़ी, नांगलभीम, गोरिया और खेड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।