महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत की वैवाहिक वर्षगांठ पर किया पौधारोपण

कृष्ण कुमार गांधी 

सूरजगढ़ (नवयत्न)। पूर्व सांसद व महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत व शिक्षाविद् सुरेन्द्र अहलावत की वैवाहिक वर्षगांठ पर नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शुक्रवार को श्री श्याम दरबार मंदिर में श्याम बाबा के दरबार में केक काटकर व पौधारोपण कर महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत व शिक्षाविद् सुरेन्द्र अहलावत की शादी की सालगिरह मनाई। व लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संदीप शर्मा, राजेंद्र सौंकरिया, अशोक शर्मा, धर्मवीर चंदेलिया, मनोहर जांगिड़, राजकुमार रोहिल्ला ने सफल वैवाहिक जीवन की बधाई दी।

You might also like