नवलडी में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन
ओमप्रकाश
नवलगढ़ (नवयत्न)। कस्बे के नवलडी गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामवासियो के लम्बित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। वही विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। वही मौके पर ग्रामीणों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए। इस दौरान एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत, तहसीलदार सीताराम कुमावत, विकास अधिकारी रितेश सांखला, नवलडी ग्राम पंचायत की प्रशासक सजना मीणा, ग्राम विकास अधिकारी योगेश जाखड़,सहायक विकास अधिकारी बलवीर ढाका सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। वही कैरू ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र में भी शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।