परिंडा लगाकर सुरक्षा का जिम्मा लिया
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)14 मई। श्रीकृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र चिड़ावा के तत्वावधान में पक्षियों के लिए परिंडा लगाकर सुरक्षा का जिम्मा लिया। चिकित्सा केंद्र के संचालक गव्यसिद्ध डॉ गणेश चेतीवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए केंद्र के इर्द-गिर्द स्थलों पर परिंडे लगाए गए ताकि समय पर ताजा जल परिंडों में भरा जा सके। सुरक्षा का जिम्मा भी चिकित्सा केंद्र ने संभाला है। इस मौके पर गोपाल निर्मल, मन्नालाल वर्मा, केदारनाथ, छवि भगेरिया, मनीष अग्रवाल, राजेश कुमार, प्रवीण शर्मा, दीपक सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।