35 वर्षीय युवक ने खुद का काटा गला
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। अपनी मां, पत्नी व बच्चों के साथ ननिहाल आये हुए 35 वर्षीय युवक ने जोहड़ के पास शुक्रवार को धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया। जोहड़ के पास स्थित खेत मालिक की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल हालत में युवक को निजी वाहन से पहले रामगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक ईलाज के बाद चूरू रैफर कर दिया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल का ईलाज किया। अस्पताल में रामगढ़ रसूलपुरा निवासी भंवरलाल ने बताया कि उसकी भुआ का बेटा कल्याणपुरा नवलगढ़ निवासी 35 वर्षीय प्रकाश भोपा अपनी मां, पत्नी व बच्चों के साथ गुरूवार को रसूलपुरा आया हुआ था। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों को शौच जाने का कहकर घर से निकला था। जिसने गांव के पास स्थित जोहड़ में जाकर धारदार चाकू से खुद का गला काट लिया। चाकू के वार से प्रकाश के गले पर गहरा घाव हो गया। घायल को पहले रामगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां घाव गहरा होने के कारण प्राथमिक ईलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रैफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स की एक टीम ने घायल का ईलाज किया। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ की ओर से घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को भी भिजवायी गयी हैं।