रेसला ने उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)14 मई। पदोन्नति की मांग को लेकर गुरुवार को राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ने उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। उपशाखा के अध्यक्ष वीरेन्द्र अवाना व मंत्री सुरेन्द्र बडेसरा ने बताया कि ज्ञापन में प्रधानाचार्य पदोन्नति में व्याख्याताओं को संख्या के अनुपात में शीघ्र पद्वोन्नत करने की मांग की गई है।