एस एस मोदी में योग दिवस पर हुआ संगीतमय योगाभ्यास

सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न)। जिला मुख्यालय स्थित एस एस मोदी विद्या विहार में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् के तत्वावधान में 12वाँ योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र वर्मा अध्यक्ष भारत विकास परिषद झुंझुनू इकाई, देवेश मारवाल, सीए इंद्रजीत सुंडा सचिव आईसीएआई, सीए लोकेश कुमार, अरूणा सिहाग प्रदेश महामंत्री बीजेपी महिला मोर्चा सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सृजक व योग प्रशिक्षक सीए जिम्मी मोदी ने योग को सरल व मनोरंजक बनाते हुए विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने योगासनों के बीच में प्रेरक कहानियाँ सुनाकर बच्चों को संस्कारों का पाठ भी पढ़ाया। विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण और विद्यार्थियों ने विद्यालय में उपस्थित होकर योगाभ्यास किया। विद्यालय प्रांगण में सभी ने प्रात: 6:30 बजे से 8:00 बजे तक विभिन्न योगासन किए। इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों व अभिभावकों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। बताया गया कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता हैं।

कार्यक्रम की शुरूआत ओम व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। उसके बाद योग प्रशिक्षक जिम्मी मोदी ने बच्चों व अभिभावकों को विभिन्न आसन व प्राणायामों के बारे में व उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया। योग के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हुए सीए जिम्मी मोदी ने कहा कि मन से खुश होकर किया गया प्रत्येक काम ही योग है। योग को हमें एक दिन न करके प्रतिदिन अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। विश्वभर में संगीत के लिए प्रसिद्ध आशा भोंसले को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके गाए गीतों पर झूमते हुए सभी ने योग की क्रियाओं का आनंद लिया। आशा के जीवन से प्रेरणा व अपने काम के प्रति प्रेम करने की सीख लेने की बात कही।

संगीत शिक्षक आत्माराम जांगिड़ ने उपस्थित प्रतिभागियों को संगीत से जुड़ी बारीक जानकारियां दी। इस अवसर पर संगीत शिक्षक आत्माराम जांगिड़ और अजेन्द्र का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। योग प्रशिक्षक सीए जिम्मी मोदी को अरूणा सिहाग ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में भारत विकास परिषद झुन्झुनूं, सीए इंस्टिट्युट झुन्झुनूं, एस एस मोदी विद्या विहार, एनसीसी एवं एस एस मोदी क्रिकेट एकेडमी का योगदान सराहनीय रहा। विद्यालय समन्वयक सीए मनीष अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया व योग के महत्त्व और योग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास योग से ही हो सकता है। योग से हमारे पूरे व्यक्तित्व की संपूर्ण अभिव्यक्ति होती है।

योग से हमारे भीतर व्यक्तित्व, चरित्र और नेतृत्व की क्षमता पैदा होती है इससे हम आत्मानुशासन सीख सकते है। विद्यालय समन्वयक सीए मनीष अग्रवाल ने सभी बच्चों, अभिभावकों व शहर के गणमान्य व्यक्तित्व को योगाभ्यास में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त करते हुए योग के महत्त्व और योग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास योग से ही हो सकता है।

योग से हमारे भीतर व्यक्तित्व, चरित्र और नेतृत्व की क्षमता पैदा होती है इससे हम आत्मानुशासन सीख सकते है। उन्होंने कहा कि योग एक संतुलनकारी क्रिया के रूप में कल्पना करें, जो मन और शरीर में सामंजस्य स्थापित करती है, विचार को क्रिया के साथ जोड़ती है तथा अनुशासन को व्यक्तिगत पूर्णता के साथ जोड़ती है। शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और आत्मिक पहलुओं को एकीकृत करके, योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र मार्ग प्रदान करता है, जो हमारे तेज-रफ्तार जीवन में शांति का एक अत्यंत आवश्यक स्रोत है।

मुम्बई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, गीलूराम मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी, कनिका मोदी, विद्यालय समन्वयक सीए मनीष अग्रवाल, अकादमिक निदेशक रॉय सी पॉल व प्राचार्य विजय मसीह ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की।

You might also like