प्रिंस एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 11वीं के विद्यार्थियों ने योग दिवस की थीम योगा फोर हेल्दी एजिंग पर विभिन्न योग प्रस्तुतियां दी तथा विभिन्न योगासनों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के साथ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का महत्व बताया।
प्रिंस एकेडमी प्रबंध निदेशक एम आर अग्रवाल ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल पूनम चौहान, रेणुका पूनिया, एकेडमिक हेड धर्मपाल सिंह, प्री-फाउण्डेशन हेड जयपाल सिंह, समस्त कॉर्डिनेटर्स, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।