विटामिन डी की कमी वालों के लिए सबसे खतरनाक है कोरोना
नई दिल्ली,14 मई । कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। तमाम संपन्न देशों के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। इस बीच एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है उनके लिए कोरोना संक्रमण जानलेवा होता है। विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोगों के कोरोना वायरस से मरने की आशंका बहुत ज्यादा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दुनिया भर के डाटा का विश्लेषण करने के बाद ये दावा किया है। डीडब्ल्यूए वेबसाइट पर ऐसी रिसर्च प्रकाशित भी की गई है। अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका के अस्पतालों के आंकड़े लिए गए। शोध टीम के प्रमुख प्रोफेसर वादिम बैकमैन।