अमरीका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल पर प्रतिबंध छूट की अवधि एक महीने बढ़ाई

एजेंसी

(नवयत्न)। अमरीका ने समुद्र में पहले से मौजूद फंसे रूस के तेल पर प्रतिबंधों की छूट की अवधि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अमरीका के वित्त विभाग ने कल एक आदेश जारी कर 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में फंसे रूसी तेल पर प्रतिबंधों से मिली छूट की समय सीमा को 17 जून तक बढ़ा दिया है।

इससे पहले, अमरीका ने 5 मार्च को एक महीने के लिए रूस का तेल खरीदने पर भारत को प्रतिबंधों से छूट दी थी। कुछ दिनों बाद यह छूट अन्य देशों को भी दी गई, जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।

अमरीका के सामान्य लाइसेंस के अनुसार यह छूट ईरान, उत्तर कोरिया, क्यूबा या यूक्रेन के कुछ हिस्सों में स्थित किसी व्यक्ति, संस्था या संयुक्त उद्यम से जुड़े किसी भी लेनदेन की अनुमति नहीं देती है।

You might also like