12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर न्यायालय परिसर में योग दिवस के अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार मीणा के निर्देशन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायालय कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण ने बढ चढकर हिस्सा लिया। एडवोकेट जितेंद्र सिंह ने सभी को योगाभ्यास करवाया। मीणा ने सूर्यनमस्कार योगाभ्यास करवाते हुए योग के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी कैडैट्स, एनएसएस व अन्य विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया।योगाभ्यास महाविद्यालय की छात्रा नेहा ने करवाया। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हंसराज परिहार, डॉ. शंकर लाल, प्रो. योगिता, प्रो. अंकिता चौधरी, प्रो. अन्नु महला, डॉ. नेहा, प्रो. गोगराज निठारवाल, अमन रोकणा, नेमीचन्द, अन्य महाविद्यालय स्टाफ एवं सानिया, निकिता, नेहा, लोकेश गोरव, निशा आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जगन्नाथ कंदोई बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर तारानगर के वंदना सभागार में 12वा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दया कंवर ने बताया कि विद्यालय के आचार्य, आचार्या व भैया, बहिनों व हाड़ी रानी शाखा, मातृ भारती समिति सदस्यों, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार सरावगी, उपाध्यक्ष सविता कंदोई ने भाग लिया। विद्यालय के आचार्य संदीप शर्मा ने सभी को विभिन्न प्रकार के योग करवाए तथा प्रत्येक योग का महत्त्व भी समझाया। प्रेरक प्रसंग नरेंद्र दाधीच ने कहा।
ग्राम बुचावास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डॉ. शक्ति आसेरी ने नियमित योग के फायदे बताए। योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश सुथार ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया।
इस अवसर पर विद्यालय के खिराज सिंह भाकर, किशोर कुमार निर्वाण, जय नारायण सहारण, मोहर सिंह, नंदराम मेघवाल, ओमप्रकाश झाझडिय़ा, फुलाराम मेघवाल, बाबूलाल मेहरा, रणजीत सिंह तंवर, भंवरलाल धीनवाल, चौधरी भैराराम गुगड़, किशन पुजारी, बाबूलाल गिवारिया, लालचंद प्रजापत, संदीप भार्ग, दिनेश मेहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अलायला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सांवरमल शर्मा के निर्देशन में योग दिवस मनाया गया।