भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) ।  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय,तारानगर में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रखर देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष नरेश सहारण, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जमरदीन तैली, विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह राठौड़, शहर मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अनूप खण्डेलवाल, शिवकुमार शर्मा, देवकरण कल्ला, हरि इन्दोरिया, मोहम्मद समीर खान, अशोक जांगिड़, राकेश टाक, बाबूलाल पटीर, प्रभुराम पटीर, साबीर हुसैन, ओमप्रकाश रेगर, जेके दायमा, जुल्फिकार हिसारिया, चेतन्य स्वामी, दीपक पासवान, गुमान सैनी, सीताराम, पूर्णाराम तेतरवाल, शंकरलाल शर्मा, श्रीराम शर्मा, सुभाष सहारण, पालाराम स्वामी, पुष्करदत्त शर्मा आदि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

You might also like