सराफा कुआं पम्पिंग स्टेशन का शुभारम्भ

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ में बरसाती पानी की निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आरयूआईडीपी विभाग द्वारा लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत ड्रेनेज योजना के अंतर्गत निर्मित पम्पिंग स्टेशनों में से सराफा कुआं क्षेत्र स्थित पम्पिंग स्टेशन का शुभारम्भ पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक महर्षि ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग शहरों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। बरसाती पानी की निकासी की समस्या लंबे समय से आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी, जिसके समाधान के लिए यह ड्रेनेज परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। इन मोटरों की सहायता से बरसाती पानी की त्वरित निकासी संभव हो सकेगी, जिससे जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर नगरपालिका ईओ डॉ सहदेव चारण, विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा,दीनदयाल पारीक,हिम्मत सिंह,जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, मण्डल उपाध्यक्ष निरंजन रुन्थला, सरिता प्रजापत, महामंत्री दीपक मुरारका,मंत्री भिवराज प्रजापत,गोपालकृष्ण शर्मा,सुशील इन्दौरिया,किशनलाल घोडेला,प्रमोद शर्मा,प्रवीण शर्मा , सुनील शर्मा,राकेश गौड़, विष्णु लुहानीवाल,हीरालाल प्रजापत, रामदेव चंदनिया, बजरंगलाल प्रजापत, बलवीर स्वामी, मनीष महर्षि, राहुल जांगिड सहित वार्डवासी एवम भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

You might also like