मातमी धूनों व या हुसैन की याद में निकला जुलूस

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में इस्लाम के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब (सल्ल०) के प्रिय नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में आज गुरुवार की रात नगर के चैजारा मस्जिद के पास ताजिये जियारत के लिए रखे गये । कर्बला स्थित हजरत इमाम हुसैन के रोजा-ए-मुबारक के रूप में ताजियों की जियारत कर अकीदतमंद अभिभूत हो गये । समाजजनों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक ताजिए निकाले गए। गत रात्रि को चेजारा मस्जिद के ताजिये पहूंचकर आज दोपहर को निर्धारित मार्ग से मोहर्रम का जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल हुसैन के चाहने वालों के मुंह से या हुसैन-या अब्बास और या अली की सदा निकली। जुलूस को देखने के लिए लोगों – की काफी भीड़ उमड़ी। गीतांजली मार्केट के पास विधायक पूसाराम गोदारा ने जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ताजियादारो का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष तरुण कुमार चाकलान, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, सुरेंद्र हुड्डा, मुख्तयार खान, सज्जन बाटड़, पुरुषोत्तम इंदौरिया, भागीरथ खीचड़ , कयूम गौरी, अजय बंसिया, जाकिर हुसैन, जगदीश खटीक, साबिर अली विनय प्रजापत, संदीप भार्गव, सहित हिंदू मुस्लिम समाज के नागरिक बड़ी संख्या में मौजुद रहें। इस दौरान बैंड बाजे मातमी धुनों में बजाते और हजरत इमाम हसन-हुसैन व अहले खानदान की शहादत बयां करते चल रहे थे। हुसैन के चाहने वालों के लिए जगह-जगह ठंडे पानी व शर्बत की छबील व खीर तकसीम की गई। वहीं अकीदतमंदों ने मुराद पूरी होने पर चांदी व सोने के नींबू, अनार आदि को अलम बांधा। इस मौके विभिन्न अखाड़ा के लोगों ने लाठियां चलाने, ढोल व ताशे बजाने सहित कई करतब दिखाए। निर्धारित समय पर कर्बला पहुंचकर ताजियों को दफ़नाया गया। पुलिस की माकुल व्यवस्था रही।

You might also like