55 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई शहर में हेरोइन की सप्लाई से पहले तारानगर रोड स्थित कोसी धोरा के पास की है। तलाशी के दौरान वार्ड 59, ईदगाह कॉलोनी निवासी तनवीर (24) के कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, वार्ड संख्या 10, चमन बास निवासी मन्नान (24) पुत्र अब्बास काजी के पास से 33 ग्राम हेरोइन मिली। कुल 55 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।