अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युग निर्माण सम्मेलन आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री चेतना केन्द्र तारानगर की ओर से शुक्रवार को सैनी समाज धर्मशाला प्रांगण में युग निर्माण सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन में प्रांतीय उपसमन्वयक बालदान चारण ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति की तरफ बढ़ते कदमों को विराम देने के लिए नारी शक्ति को जागना होगा। नारी संस्कार रूपी पाठशाला की प्रथम गुरु होती है।बालदान चारण ने बताया कि गायत्री परिवार के सत सूत्री आन्दोलन में से कोई भी एक कार्य करके समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है। शांतिकुंज के केन्द्रीय प्रतिनिधि गोपाल स्वामी, चूरू जिला संयोजक ओमप्रकाश पारीक ने युग निर्माण सम्मेलन में मातृ शक्ति, पुंसवन संस्कार, बली व्यस्य यज्ञ, युवाओं और शिक्षकों की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ कर काम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अन्त में 18 सूत्रों का पाठ करवाकर शांतिपाठ साथ समापन किया गया ।
कार्यक्रम में रमेश कुमार शर्मा, नोरंग सिंह कस्वां, सुल्तान सिंह पूनियां, दरिया सिंह फौजी, गिरीश चन्द्र अग्रवाल,लक्ष्मण सिंह खीची, विश्वनाथ भाटी, देवीदत्त वर्मा, जगदीश प्रसाद स्वामी, बलवीर सिंह, बलजीत सिंह, अनीता शेखू आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।