राजभारती शिक्षण संस्थान का लोकार्पण
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ तहसील के ग्राम दाऊदसर में राजभारती शिक्षण संस्थान के लोकार्पण समारोह का आयोजन संत श्री दयनाथ महाराज, श्री शंभूनाथ महाराज एवं बालकनाथ महाराज के सानिध्य में व विधायक पूसाराम गोदारा के मुख्यातिथि में हुआ। इस अवसर विधायक गोदारा ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास का सबसे सशक्त साधन है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरधारी लाल बांगड़वा, ओमप्रकाश पारीक, अणताराम राहड़, अणताराम राहड़, मनोज काशणिया, प्रदीप ज्याणी, सियाचंद कानसुजिया, श्रवण कुमार सारण, तेजपाल ढाका, चरण सिंह कोका, नेमीचंद धतरवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में भामाशाह सोहन राम गोदारा, संरक्षक बक्साराम गोदारा, व्यवस्थापक राकेश कुमार ज्याणी तथा निदेशक कृष्ण कुमार गोदारा द्वारा विधायक पूसाराम गोदारा सहित सभी संत-महात्माओं एवं अतिथियों का साफा, माल्यार्पण एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पीथाराम ज्याणी, खेताराम कुलडिया, केशरा राम जाखड़, महावीर बेनीवाल, सहीराम नैन, भागीरथ चौधरी, प्रधान जाखड़, भागीरथ सारण सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, अभिभावक, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।