राजस्थानी साहित्यकार बृजेन्द्र अड़ावतिया का निधन

विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । चिड़ावा निवासी और हाल नागदा प्रवासी राजस्थानी भाषा के साहित्यकार बृजेंद्र अड़ावतिया “बिरजू” का शनिवार सुबह मध्यप्रदेश के नागदा में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके द्वारा राजस्थानी भाषा में अनुवादित की गई ‘श्रीमद्भागवत गीता’ का प्रकाशन पिछले वर्ष ही हुआ था, जिसे साहित्य प्रेमियों द्वारा काफी सराहा गया। शेखावाटी एक्सप्रेस के संपादक बृजेन्द्र अड़ावतिया का जन्म 27 जुलाई 1941 को हुआ था। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में वे नागदा में रह रहे थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बृजेंद्र साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया के मामा थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिचितों, पत्रकारों और साहित्यकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

You might also like