लावारिस अवस्था में मिली दस वर्षीय नाबालिग बालिका
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू की कालिका टीम ने एक बार फ़िर मानवीय सवेदना का परिचय दिया है, जहाँ चूरू कलेक्ट्रेट सर्किल के पास लावारिस अवस्था में मिली दस वर्षीय नाबालिग बालिका क़ो उसके परिजनों तक पहुंचाया है कालिका टीम प्रभारी कौशलल्या भादू ने बताया गश्त के दौरान कलेक्ट्रेट सर्किल के पास टीम पहुंची तो चाय की थड़ी के आगे दस वर्षीय नाबालिग बालिका रोती हुई मिली, कालिका टीम की पूनम और अन्य साथी ने ज़ब नाबालिग से उसका नाम और घर पूछा तो उसने रोते हुए बताया की वह झुंझुनू के हेतमसर मौसी के घर रहती थी जहाँ उसके साथ मौसी मारपीट करती थी और उसी से परेशान होकर वह घर से निकल गयी और बस में बैठ गयी. टीम की प्रारम्भिक पूछताछ में नाबालिग बालिका रतनगढ़ तहसील के एक गांव की होना पाया गया, जिस पर टीम ने परिजनों से संपर्क साधा और नाबालिग बालिका क़ो चाइल्ड हेल्प लाईन क़ो सौपा. चाइल्ड हेल्प लाईन प्रभारी पन्ने सिंह ने बताया नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा और क़ानूनी कारवाई के लिए महिला थाना पुलिस क़ो लिखा जाएगा. प्रभारी ने बताया प्रथम दृष्टया मामला बाल हिंसा का है जिसमे दोषियों के विरुद्ध क़ानूनी कारवाई की जाएगी।