दुजार में मारपीट, परस्पर दो जने घायल

अबूबकर बल्खी
लाडनूं  (नवयत्न) । दुजार में पिछले तीन दिनों से आपस में लगातार मारपीट का सिलसिला जारी है। यहां शुक्रवार शाम को असलम रमजुदीन सिलावट ने खेत जा रहे इमरान पुत्र अब्दुल गनी सोलंकी के साथ मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया जिससे उसके दोनों पैर एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घायल इमरान सोलंकी को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां से जयपुर रेफर किया गया। वहीं शनिवार को घायल फकीर मोहम्मद पुत्र रमजुदीन सिलावट निवासी दुजार ने रिपोर्ट देकर बताया कि जब मै रिपोर्ट देने वापस आ रहा था उतने में असलम पुत्र खलील , सरीफ पुत्र जफरुदीन और अजरुदीन ने आड़े फिर कर लोहे के सरिये से उसके साथ मारपीट की है। घटना के बाद फकीर मोहम्मद को भी लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत करने पर उनको टोकने के बाद यह विवाद बढ़ा है।

You might also like