बाजीसर के ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई घरों के विद्युत उपकरण जले
निसं
मंडावा (नवयत्न) । गांव बाजीसर में साईं ई-मित्र केंद्र के पास स्थित विद्युत पोल पर अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियोंफोटो कैप्शन : बाजीसर गांव में साईं ई-मित्र केंद्र के पास विद्युत पोल पर लगी आग के दौरान उठती लपटें और धुआं।के अनुसार पोल पर लगे विद्युत उपकरणों में अचानक चिंगारियां उठने लगीं, जिसके बाद देखते ही देखते आग भड़क गई। आग के साथ तेज धमाकों और स्पार्किंग से आसपास के लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए।
घटना के दौरान विद्युत आपूर्ति में तेज उतार-चढ़ाव होने से आसपास के कई घरों में लगे टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल जाने की सूचना मिली है। अमित मीणा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने से पहले बिजली के वोल्टेज में असामान्य बदलाव देखा गया था, जिसके कारण घरेलू उपकरणों को नुकसान पहुंचा।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया। विभागीय अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी अथवा शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया है। वहीं ग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से गांव में जर्जर विद्युत लाइनों और उपकरणों की जांच कर आवश्यक सुधार कार्य करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।