30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह
नवतरण वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। जयपुर के बि?ला ऑडिटोरियम में आयोजित 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में जिले के सरकारी विद्यालयों के सुदृडिक़रण हेतु श्री गांधी बाल निकेतन द्वारा संचालित इंटरेक्टिव बोर्ड प्रोजेक्ट के भामाशाहों व प्रेरकों के सम्मान के क्रम में 39.20 लाख रूपये का सहयोग प्रदान करने पर प्रदीप कुमार सराफ की प्रतिनिधि मीनाक्षी उपाध्याय, 31.50 लाख रूपये का सहयोग प्रदान करने पर मंजू सराफ व नमन सराफ की प्रतिनिधि मृणालिनी उपाध्याय, 51.20 लाख रूपये के सहयोग हेतु प्रेरित करने पर राजीव उपाध्याय के प्रतिनिधि नितेश कुमार शर्मा तथा 51 लाख रूपये के सहयोग हेतु प्रेरित करने पर सा?े 17 वर्ष की आयु में सम्मानित होने वाली जिया उपाध्याय की प्रतिनिधि सिद्धि उपाध्याय को माननीय उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, शिक्षामंत्री मदन दिलावर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्ति शहर के पंडितपुर विद्यालय में 51.40 लाख रूपये का सहयोग प्रदान करने पर छतर सिंह हीरावत की प्रतिनिधि मंजू हीरावत तथा उन्हें प्रेरित करने हेतु सौरभ हीरावत कोए 46.93 लाख का सहयोग प्रदान करने पर राजीव बैद कोए 50.73 लाख के सहयोग हेतु प्रेरित करने पर कुलदीप कुमार व्यास को भी उक्त कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से अनेक बार सम्मानित नगर के प्रमुख समाजसेवी जोधराज बैद के सुपुत्र राजीव बैद इस परिवार की दूसरी पीढ़ी के रूप में दूसरी बार शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित हुए हैं ।