जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का किया वितरण

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में मदर्स एल एस करमा फाउंडेशन, बीकानेर द्वारा तहसील के गांव नोसरिया की राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय मे शिक्षक पंकज पीपलवा की प्रेरणा से विद्यालय मे अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री (स्टेशनरी) का वितरण किया है। माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुवे कार्यक्रम मे फाउंडेशन की प्रदेश महिला एवं बाल विकास प्रकोष्ठ प्रभारी गीतुश्री घोड़ेला, फाउंडेशन सदस्य संतोष सारस्वत, सरोज भाम्भू, संस्था प्रधान गोपाल कृष्ण पारीक मंचस्थ थे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा आगन्तुक अतिथियो का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम मे फाउंडेशन की प्रदेश प्रभारी गीतुश्री घोड़ेला ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल और समाज को प्रगतिशील बना सकता है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके सपनों को पंख देना है। संस्था प्रधान पारीक ने सेवाभावी कार्य की प्रशंसा करते हुए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज पीपलवा ने किया। इस अवसर पर मोतीलाल सैनी, पंकज जांगिड़, कैलाश मंडार सहित विद्यालय स्टॉफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे।

You might also like